home page

अनूपपुर: 11वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिलयों में मौत, फांसी पर लटका मिला शव

 | 
अनूपपुर: 11वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिलयों में मौत, फांसी पर लटका मिला शव


अनूपपुर, 14 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र के भालूगुडार गांव में शनिवार सुबह 16 वर्षीय संजना पाव का शव घर के पीछे परछी में फंदे पर मिला। वह 11वीं कक्षा की छात्रा थी। मौत का कारण पता नहीं चला है। परिजनों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और पंचनामा बनाया। पोस्टमॉर्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि संजना सरस्वती शिशु स्कूल में पढ़ती थी। वह तीन बहनों में सबसे छोटी थी। एक बहन की शादी हो गई है। मझली बहन का नाम गुंजन है। संजना ने शुक्रवार रात परिजनों के लिए खाना बनाया और उन्हें खिलाया, लेकिन खुद खाना नहीं खाया। इसके बाद वह गुंजन के साथ कमरे में सोने चली गई। रात करीब 3-4 बजे गुंजन की आंख खुली तो संजना कमरे में नहीं थी। उसे लगा कि वह वॉशरूम गई होगी। काफी देर तक नहीं लौटने पर गुंजन ने परिजनों को बताया। परिजन संजना को खोजने लगे। सुबह उसकी मां घर के पीछे गईं तो संजना परछी की पाइप से फंदे पर लटकी मिली। उसके पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला