home page

जींद : तीन पिस्ताेल व तीन जिंदा कारतूस के तीन गिरफ्तार

 | 
जींद : तीन पिस्ताेल व तीन जिंदा कारतूस के तीन गिरफ्तार


जींद : तीन पिस्ताेल व तीन जिंदा कारतूस के तीन गिरफ्तार


जींद, 22 फ़रवरी (हि.स.)। अलग-अलग स्थानों से तीन युवकों को जिला पुलिस ने काबू कर उनके कब्जे से तीन पिस्तौल तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। संबंधित थाना पुलिस तीनों आरोपितों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आरोपित किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में तो नही थे।

सीआईए प्रभारी अनूप सिंह ने रविवार को बताया कि सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि भिवानी रोड बाईपास बीड की तरफ जाने वाली सड़क पर दो युवक अवैध असलहा के साथ खड़े हुए हैं। जो कहीं जाने के लिए साधन का इंतजार कर रहे हंै। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मियों ने दोनों युवको को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपितों के कब्जे से दो पिस्तौल तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान विकास नगर निवासी सोमबीर तथा गुप्ता कालोनी निवासी दीपक के रूप में हुई। वहीं एवीटी पुलिस स्टाफ को सूचना मिली थी कि जुलाना के करसोला रोड पर एक युवक अवैध असलहा के साथ खड़ा हुआ है। एवीटी स्टाफ ने कार्रवाई करते हुए युवक को काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान गांव सिरसाखेड़ी निवासी सुमित के रूप में हुई। संबंधित थाना पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। सीआईए प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पर आरोपितों को अवैध असलहा के साथ काबू किया गया है। आरोपितों से अवैध असलहा कारोबार से जुड़े लोगों के बारे मे पूछताछ की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा