home page

उज्जैनः 40 लाख की चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, 33 लाख के आभूषण जप्त

 | 
उज्जैनः 40 लाख की चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, 33 लाख के आभूषण जप्त


खाचरोद, 26 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के 40 दिन पूर्व हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने रविवार को प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस ने तीन आरोपी व चोरी गए आभूषण भी जब्त कर लिए है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 33 लाख के आभूषण जब्त किए है।

पुलिस के मुताबिक, 18 जून की रात को कपडा व्यापारी मुस्तफा के यहॉं चोरी हुई थी। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य मोहर्रम पर्व मनाने मुंबई गए थे। इसी दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम देते हुए लगभग 40 लाख के आभूषण व कुछ नगद राशि चोरी कर लिए थे। इस घटना के बाद एएसपी करनदीप सिंह ने एक टीम गठित कर आरोपियों कि तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने शहर के समस्त मार्ग के सीसीटीवी कैमरे चेक कर आरोपियों की शिनाख्त कर ली थी। पुलिस ने आरोपी रिफत पिता रसीद खान उम्र 25 वर्ष, शेर खान पिता कय्युम शाह उम्र 24 वर्ष दोनो निवासी जुना शहर खाचरोद व फिरोज शाह उर्फ विस्सु पिता फरीद शाह उम्र 22 वर्ष निवासी भोपा कालोनी खाचरोद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायधीश ने आरोपियों का तीन दिन का रिमांड मंजूर किया।

थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया ने बताया कि चोरी गए आभुषण में सोने व चांदी के बेशकीमती गहने थे। कुछ आभुषण जप्त करना शेष है, जिसके बारे में आरोपीयों से पुछताछ की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Ravindra singh Raghuvanshi