home page

चोरी की बाइक सहित एक शातिर गिरफ्तार

 | 
चोरी की बाइक सहित एक शातिर गिरफ्तार


हाथरस, 18 मार्च (हि.स.)। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चेकिंग अभियान के तहत बुधवार काे सादाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद की है।

अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना सादाबाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। टीम ने विधिपुर बंबा पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपित को दबोच लिया।तलाशी के दौरान आरोपित के पास से एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद हुई, जो चोरी की निकली। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त युवराज सिंह पुत्र नेपाल सिंह निवासी ग्राम भरतिया थाना बलदेव, जनपद मथुरा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। युवराज सिंह ने बताया कि उसने यह बाइक करीब डेढ़ माह पहले मथुरा जनपद के टाउनशिप क्षेत्र से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में थाना सादाबाद पुलिस टीम ने की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना