home page

लौंद बाजार में चौकीदार पर प्राणलेवा हमला, मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार

 | 
लौंद बाजार में चौकीदार पर प्राणलेवा हमला, मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार


नवादा, 28 सितंबर (हि.स.)। जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के लौंद बाजार में सोमवार को चौकीदार प्रमोद कुमार के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया ।

चौकीदार के अनुसार, रास्ते में कुछ लोग बाइक के साथ खड़े थे। पूछताछ करने पर सुनील कुमार, छोटेलाल राजवंशी समेत करीब दर्जनभर लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।

प्रमोद कुमार ने घटना की सूचना तत्काल थानाध्यक्ष को फोन पर दी। सूचना मिलते ही सिरदला पुलिस की डायल-112 टीम और गश्ती वाहन मौके पर पहुंचा। पुलिस को देखते ही कई लोग भाग निकले। वहीं, मौके से दो लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक भी जब्त की है। पकड़े गए दोनों लोगों की जांच में शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरहट थाना क्षेत्र के कोनिवर गांव निवासी गोरे राजवंशी के पुत्र सुनील कुमार और गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के नगमा गांव निवासी मुसाफिर राजवंशी के पुत्र छोटेलाल राजवंशी के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों को व्यवहार न्यायालय भेज दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन