home page

350 ग्राम अवैध एमडीएमए पाउडर जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

 | 
350 ग्राम अवैध एमडीएमए पाउडर जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार


चित्तौड़गढ़, 16 जून (हि.स.)। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत चन्देरिया थाना पुलिस एवं जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 350 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर बरामद किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी मुकुल शर्मा निर्देशन एंव डीएसपी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में कार्यवाही हुई। चन्देरिया थानाधिकारी मोतीराम मय जाब्ता एवं डीएसटी की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने मंगलवार को नई आबादी बोदियाना में जाहिद खान के किराए के मकान में आरोपी आसिफ खान , जाहिद खान, फिरोज खान एवं जाहिद हुसैन के कब्जे से अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर कुल वजन 350 ग्राम मय प्लास्टिक की थैली के जब्त कि जाकर के तस्करी में प्रयुक्त मोटर साईकिल को नियमानुसार जब्त किया। प्रकरण दर्ज कर जब्त शुदा अवैध मादक पदार्थ के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है। पुलिस ने मौके से आसिफ खान पुत्र अशरफ खान पठान निवासी नई आबादी बोदियाना, जाहिद खान पुत्र मुनीर खान पठान निवासी घटेरा हाल नई आबादी बोदियाना, फिरोज मोहम्मद पुत्र लतीफ मोहम्मद मन्सुरी निवासी गिलूण्ड पुलिस थाना रेलमगरा जिला राजसमन्द तथा जाहिद हुसैन पुत्र मुस्ताक खा मेव निवासी गिलूण्ड पुलिस थाना रेलमगरा को गिरफ्तार किया। मौके पर चन्देरिया थानाधिकारी मोतीराम, हैड कांस्टेबल विक्रमसिंह, कांस्टेबल जितेन्द्र, रणजीत, मुलाराम, गोगराज, ईश्वर, शंकरलाल, जिला विशेष टीम के हैड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल रतनसिंह, अमित कुमार, अजय कुमार, बलराम, मनोज कुमार, शीशराम, प्रीतम, कमलेश धाकड की टीम पहुंची।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल