home page

संतान न होने से परेशान महिला ने की खुदकुशी

 | 
संतान न होने से परेशान महिला ने की खुदकुशी


बांदा, 11 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में संतान न होने से परेशान महिला ने रविवार काे बाथरूम में लगी खूंटी पर साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि पैलानी थाना क्षेत्र के गड़ोला गांव निवासी कुलदीप ने बताया की उसकी पत्नी 30 वर्षीय शालू ने रविवार दोपहर करीब तीन बजे बाथरूप में लगी हैंगर टांगने वाली खूंटी में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद जब वह बाथरूम के कमरे के बाहर नही निकली तो घर में मौजूद छोटी बहनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए।

सीढ़ी लगाकर झांक कर देखा तो वह फंदे पर लटक रही थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पति ने बताया की उसकी शादी 2022 में हुई थी। मृतका के कई वर्षों से संतान नहीं हो रही थी, जिसका इलाज चल रहा था। कुछ दिनों पहले वह पत्नी का कानपुर से इलाज करवा कर आया था। संतान न होने वह अक्सर तनाव में रहती थी। उसके दो देवर प्रदीप गुप्ता, संदीप गुप्ता जो बाहर रहकर बाजार में पानी पूरी का व्यापार करते हैं। उसकी सास सुशीला तथा ससुर राम प्रताप भैंस चराने खेत गए थे । घर पर दो छोटी-छोटी बहने थी जो मोबाइल देख रही थी इसी बीच शालू गुप्ता बाथरूम के बहाने अंदर घुस गई। उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष पैलानी फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। फील्ड ने मामले की जांच पड़ताल किया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम प्रथम दृष्टया फांसी लगाने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी।

-----------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह