home page

केमिकल फैक्ट्री अग्निकांड : फरार फैक्ट्री मालिक ने बासनी थाने में किया सरेण्डर

 | 
केमिकल फैक्ट्री अग्निकांड : फरार फैक्ट्री मालिक ने बासनी थाने में किया सरेण्डर


जोधपुर, 29 सितम्बर (हि.स.)। बासनी औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक कॉलोनी स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में बुधवार शाम हुए अग्निकांड में फरार चल रहे फैक्ट्री मालिक ने राजेंद्र अग्रवाल ने आज सुबह बासनी थाने में सरेण्डर कर दिया। बाद गिरफ्तारी उसे पुलिस ने दोपहर में कोर्ट में पेश किया है।

बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि आरोपित राजेंद्र अग्रवाल ने सुबह बासनी थाने में खुद को पेश किया था। वह बुधवार को घटना के बाद से ही फरार था। उसके आज सुबह सरेण्डर किए जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया और दोपहर में कोर्ट में पेश किया गया। उससे घटना और अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ की जाएगी। उसके पुत्र स्पर्श को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले चीफ फायर ऑफिसर जलज घसिया की तरफ से बासनी थाने में केस दर्ज कराया गया था।

बता दें कि इस आगजनी में तीन फायर फाइटरों की मौत हो चुकी है। 14 लोग इस आगजनी में झुलस गए थे। जिनमें 13 फायर फाइटर है। छह फायर फाइटरों को गुरूवार को ग्रीन कोरिडोर कर जयपुर भेजा गया था। जिनका राजधानी जयपुर में उपचार चल रहा है। वहीं जोधपुर में भर्ती एक और की हालत गंभीर बनी है। इस हादसे में प्रीतेश प्रजापत, सुरेद्र एवं प्रदीप का निधन हो गया था। सुरेंद्र एवं प्रदीप की सोमवार को जोधपुर एमजीएच में मौत हो गई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश