home page

शादी के नाम पर 1.90 लाख की ठगी,तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज

 | 
शादी के नाम पर 1.90 लाख की ठगी,तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज


मुरादाबाद, 24 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र में शादी के लिए पैसे की जरूरत बता कर 1.90 लाख रुपये की ठगी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इससंबंध में बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।

ठाकुरद्वारा निवासी सईद अहमद ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि जनपद रामपुर के बादली टांडा कि उसकी परिचित तीन महिलाएं रेशमा, नरगिस, खलीदा फातून उसके पास आईं। उन्होंने कहा कि घर में शादी है और उन्हें पैसे की सख्त जरूरत है। उन्होंने इंसानियत के नाते उनकी मदद करते हुए 1.90 लाख रुपये विश्वास पर दे दिए। उन्होंने शीघ्र पैसे वापस करने का वादा किया था। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वह पैसे वापस नहीं कर रही हैं। मांगने पर धमकी देती हैं।

क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में आरोपित तीन महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल