विदेश भेजने के नाम पर 20 हजार की ठगी, केस दर्ज
मुरादाबाद, 01 मार्च (हि.स.)। थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के युवक को विदेश भेजने के नाम पर 20 हजार के साथ ही पासपोर्ट ले लिया। लगातार इंतजार करने के बाद भी ना ही विदेश भेजा और ना ही रकम वापस करी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव रसूलपुर चौहरा निवासी जमशेद राजा पुत्र अशफाक राजा ने बताया कि उसे डेढ़ वर्ष पहले पड़ोस में रहने वाले साजिद अली ने बताया था कि सऊदी अरब में उसकी जान पहचान है वह उसकी नौकरी वहां पर लगवा देगा। पीड़ित ने उसे 20 हजार साथ ही पासपोर्ट दोनों दे दिए। लगातार इंतजार करने के बाद भी विदेश नहीं भेजा गया। पीड़ित कई बार पासपोर्ट और पैसे मांगे लेकिन आरोपित ने साफ इनकार कर दिया।
ठाकुरद्वारा सर्कल के क्षेत्राधिकार आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि पीडित की तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

