भारत से नेपाल अपराध का बदला ट्रेंड,भारतीय वाहन से नेपाली तस्कर कर रहे तस्करी
अररिया 22 जुलाई(हि.स.)।
भारत-नेपाल सीमा पर इन दिनों अपराध का ट्रेंड बदल रहा है।सीमावर्ती क्षेत्र मे रहे नेपाली तस्कर अब भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहन का प्रयोग मादक पदार्थ की तस्करी, हवाला कारोबार, से लेकर सूखे नशे के कारोबार में कर रहे हैं।
यह खुलासा नेपाल सीमा पर रानी नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के द्वारा भारतीय नम्बर के स्कूटी से प्रतिबंधित दवा की खेप ले जा रहे रानी बस्ती के 32 वर्षीय मो. अफजल को स्कूटी के डिक्की मे छुपा कर रखे गए 6 लाख की दवा के साथ हिरासत में लेने के बाद की।तस्करी में भारतीय नम्बर के गाड़ी के व्यापक रूप से प्रयोग होने की बात सामने आई है।
जब्त की गयी स्कूटी संख्या बीआर38एएस/4192 से तक़रीबन 6 लाख की दवा बरामद होने की बात शस्त्र पुलिस बल मोरंग के एसपी गहेन्द्र भंडारी ने कही। जानकार का कहना है कि सीमा क्षेत्र मे दर्जनों तस्कर के द्वारा भारतीय नम्बर के वाहन से ड्रग्स, प्रतिबंधित दवा, हवाला के रूपये की तस्करी मे भारतीय नम्बर के वाहन प्रयोग कर रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

