home page

रायपुर : सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चोरी, तीन आरोपित गिरफ्तार

 | 
रायपुर : सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चोरी, तीन आरोपित गिरफ्तार


रायपुर, 1 अक्टूबर (हि. स.)। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना पुलिस ने सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चोरी करने के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से करीब 80 हजार रुपये कीमत के चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं।

गुरुवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रावतपुरा कॉलोनी फेस-2 निवासी प्रार्थिया रितु कश्यप 26 सितंबर 2026 को अपने माता-पिता के गांव गई थीं। अगले दिन 27 सितंबर को वापस लौटने पर उन्हें मकान का ताला टूटा मिला। घर के अंदर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर गायब थे। शिकायत पर टिकरापारा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 912/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4), 305 में मामला दर्ज किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपितों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ और तकनीकी सहयोग के आधार पर आरोपितों की पहचान की। इसके बाद संभावित ठिकानों पर दबिश देकर करण सागर उर्फ कान्हा, तेजेश्वर यादव और चेतन साहू को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर, कीमत लगभग 80 हजार रुपये, बरामद किए हैं। तीनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) भी जोड़ी गई है।

गिरफ्तार आरोपितों में करण सागर उर्फ कान्हा, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी, टिकरापारा, तेजेश्वर यादव, निवासी रावतपुरा कॉलोनी फेस-1, टिकरापारा, चेतन साहू, निवासी मठपुरैना, बमलाई चौक, टिकरापारा है।

पुलिस अधिकारियों ने शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और संपत्ति संबंधी मामलों में पूर्व की तस्दीक करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई में थाना टिकरापारा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर