छग : आबकारी विभाग ने 36 लीटर से ज्यादा शराब जब्त कर आरोपित को भेजा जेल
कोंडागांव, 06 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग ने कुल 36.380 बल्क लीटर शराब जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार किया है।
आबकारी विभाग की राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम ने आज छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ईरागांव में एक रिहायशी मकान में यह कार्रवाई की है।आरोपित अमृतलाल नेगी के घर से तलाशी के दौरान कुल 36.380 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसमें 67 नग सिंबा केन बीयर, 6 नग मेडऑफ व्हिस्की और 10 नग देशी मदिरा प्लेन शामिल है।
आबकारी विभाग ने आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और अदालत में पेश करने के बाद उसे जगदलपुर जेल भेज दिया गया है।कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 36.380 बल्क लीटर शराब जब्त की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपित को जमानत नहीं मिलने पर जगदलपुर जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, रायपुर से पहुंची आबकारी विभाग की राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम को ग्राम ईरागांव में अवैध तरीके से शराब जमा करने और बेचने की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने गांव निवासी अमृतलाल नेगी के रिहायशी मकान में छापेमारी की। फिलहाल मामले में आगे की विवेचना जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

