home page

अंबिकापुर : दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला आरोपित गिरफ्तार

 | 
अंबिकापुर : दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला आरोपित गिरफ्तार


अंबिकापुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के सद्भावना चौक में 3 अप्रैल को फुटपाथ पर मिली महिला की लाश के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को आज शुक्रवार काे गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, आरोपित को घटना के आठवें दिन मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से पकड़ लिया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपित ने अंबिकापुर शहर के महामाया द्वार के समीप सद्भावना चौक पर महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। इस जघन्य वारदात से शहर में आक्रोश का माहौल बन गया था और आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर लगातार मांग उठ रही थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपित पर पहले 35 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 40 हजार रुपये कर दिया गया। लगातार तलाश और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपित को शुक्रवार काे एमसीबी जिले के चिरमिरी से गिरफ्तार कर लिया।

सरगुजा पुलिस टीम आरोपित को अंबिकापुर लाने के लिए रवाना हो चुकी है। अब इस बहुचर्चित मामले में आगे की कार्रवाई और खुलासों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पारस नाथ सिंह