जेल में विचाराधीन बंदी से एंड्राइड फोन बरामद
| Aug 17, 2026, 15:41 IST
जोधपुर, 17 अगस्त (हि.स.)। जोधपुर केंद्रीय कारागार में एक बार फिर अवांछित सामग्री मिली है। जेल के वार्ड नंबर 11 के पीछे बाथरूम के पास विचाराधीन बंदी के पास एंड्राइड फोन बरामद हुआ है। अब इस बारे में रातानाडा थाने में सिपाही ने मामला दर्ज कराया है।
रातानाडा पुलिस ने बताया कि जेल के सिपाही बनवारीलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि जेल में तलाशी अभियान के समय वार्ड 11 के पीछे बाथरूम के पास में एक विचाराधीन बंदी सुनील के पास से एंड्राइड फोन बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर अब जांच की जा रही है। जेल में फिर से मोबाइल कब और किसके द्वारा लाया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

