home page

बलरामपुर : मवेशी तस्करी मामले में एक और आरोपित गिरफ्तार

 | 
बलरामपुर : मवेशी तस्करी मामले में एक और आरोपित गिरफ्तार


बलरामपुर, 11 अगस्त (हि.स.)।बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित अशरफ अली अंसारी (37 वर्ष ) निवासी ग्राम दौलंगी को गिरफ्तार कर आज मंगलवार को न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को ग्राम गुरुरंगा निवासी उदय कुमार सिंह ने रामचंद्रपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि कुछ लोग छह मवेशियों को कथित रूप से क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते हुए बूचड़खाने की ओर ले जा रहे थे। आवाज लगाने पर आरोपित छह मवेशियों को मौके पर छोड़कर भाग गए थे।

मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण निवारण अधिनियम 2004 की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। प्रकरण में पूर्व में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

पुलिस ने मामले की एंड-टू-एंड विवेचना करते हुए प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपित अशरफ अली अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय