home page

रायपुर : पशु क्रूरता व अनाचार के मामले में एक युवक गिरफ्तार

 | 
रायपुर : पशु क्रूरता व अनाचार के मामले में एक युवक गिरफ्तार


रायपुर, 7 अप्रैल (हि.स.)। पशु क्रूरता एवं अनाचार के मामले में पुलिस ने आज मंगलवार को त्वरित कार्यवाही करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम होरी लाल सोनकर उर्फ गोगा निवासी सोनकर पारा, पुरानी बस्ती का रहने वाला है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव से शिकायत प्राप्त हुई कि, एक व्यक्ति द्वारा पशु के साथ क्रूरता एवं अनाचार किया जा रहा है। उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 153/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की जांच के दौरान उपलब्ध वीडियो फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपित की पहचान की गई एवं तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया गया। आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर