home page

पांवटा साहिब में 1.20 ग्राम स्मैक सहित युवक गिरफ्तार

 | 
पांवटा साहिब में 1.20 ग्राम स्मैक सहित युवक गिरफ्तार


नाहन, 09 अप्रैल (हि.स.)। जिला सिरमौर की डिटेक्शन सब डिवीजन पांवटा साहिब की टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम विश्वकर्मा चौक के पास गश्त पर मौजूद थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि इमरान पुत्र इकराम, निवासी गांव ढालीपुर, तहसील विकासनगर, जिला देहरादून, एक बैग में स्मैक लेकर पांवटा साहिब की ओर आ रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.20 ग्राम स्मैक बरामद की।

इस संबंध में पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह यह स्मैक कहां सप्लाई करने जा रहा था, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा कर गिरोह के अन्य सदस्यों को भी कानून के शिकंजे में लिया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर