home page

घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़ व मारपीट के आरोप में केस दर्ज

 | 
घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़ व मारपीट के आरोप में केस दर्ज


मुरादाबाद, 13 जुलाई (हि.स.)। मुरादाबाद जनपद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव बहेड़ी ब्रह्मानन में घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़ व मारपीट करने के मामले में सोमवार को पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा सर्किल आशीष प्रताप सिंह के अनुसार, गांव बहेड़ी ब्रह्मानन निवासी मीना पत्नी लाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 11 जुलाई को दोपहर करीब 2ः30 बजे वह घर पर अकेली थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी प्रिंस उनके घर में घुस आया और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने थाना भोजपुर पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

थाना भोजपुर पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। सीओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपित की तलाश में टीम जुटी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल