home page

हमीरपुर में किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

 | 
हमीरपुर में किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज


आरोपित को पुलिस ने भेजा जेलहमीरपुर, 29 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत गई 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सोमवार को सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पीड़िता के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी दोपहर के समय खेत गई थी। आरोप है कि गांव निवासी राजू पुत्र लक्ष्मी उसे जबरन पास स्थित ट्यूबवेल पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद जब किशोरी घर पहुंची तो उसकी हालत बदहवास थी। परिजनों के पूछने पर उसने आपबीती बताई। इसके बाद पिता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपित राजू को गिरफ्तार कर जेल भेजा। कोतवाली प्रभारी सन्तोष सिंह ने सोमवार को बताया कि पिता की तहरीर पर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा