home page

पीएम और महिला विधायक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर मुकदमा दर्ज

 | 
पीएम और महिला विधायक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर मुकदमा दर्ज


हमीरपुर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में राठ विधायक मनीषा अनुरागी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार कथित आपत्तिजनक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर राठ कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राठ कस्बे के पठानपुरा मोहल्ला निवासी राहुल पुत्र नारायण दास ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 14 अक्टूबर को उसने इंस्टाग्राम पर एक आईडी से संबंधित पोस्ट देखी थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, क्यूट बॉय 001 नाम से संचालित आईडी पर पोस्ट की गई तस्वीर से सम्मानित व्यक्तियों की छवि खराब करने का प्रयास किया गया है। उसने संबंधित आईडी संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है। लेकिन किसी महिला की आपत्तिजनक तस्वीर एआई के माध्यम से तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शर्मनाक है। विधायक मनीषा अनुरागी एक जनप्रतिनिधि होने के साथ महिला भी हैं। ऐसे कृत्य किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। क्षेत्रवासियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं राठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने शुक्रवार को शाम बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा