12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
हमीरपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक द्वारा अपने ही पड़ोस की एक 12 वर्षीय बालिका को बहला फुसलाकर अकेले में ले जाकर बालात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवक द्वारा अपने ही बिरादरी व पड़ोस की एक करीब 12 वर्षीय बालिका को बहला फुसला कर एकांत में ले जाकर बालात्कार करने की शिकायत बालिका की माँ के द्वारा थाने में दी गई है। जिसमें पुलिस द्वारा पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने मंगलवार को शाम बताया कि बारह साल की बालिका को गांव का ही एक युवक घर से बाहर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। आरोपी की तलाश भी कराई जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

