नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म में दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
हमीरपुर, 09 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में रिश्तेदारी के पड़ोसी युवक ने अपने साथी के साथ बाइक से जाकर शाम को खेत में चारा काट रही गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है। बुधवार को अपने परिजनों के साथ आई किशोरी ने दोनों युवकों के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। महिला कांस्टेबल ने किशोरी के बयान लिए हैं।
बिवार थाना के एक गांव की पंद्रह वर्षीय किशोरी का पिता कानपुर में रहकर राजमिस्त्री का कार्य करके परिवार के भरण पोषण करते हैं। किशोरी के सगे दादा की पुत्री की ससुराल उमरी गांव में है। रिश्तेदारी होने के कारण किशोरी का उसकी ससुराल में आना जाना बना रहा है। करीब एक महीना से किशोरी उसकी ससुराल में बनी रही है। किशोरी से पड़ोसी युवक संदीप ने किशोरी से पहचान कर लिया है। किशोरी अपने मकान से थोड़ी दूर खेत में चारा काटने के लिए अकेले गई थी, तभी युवक अपने साथी दिनेश के साथ बाइक से आ गया है। जगह को सुनसान देखकर युवक संदीप ने किशोरी को पकड़कर जबरन दुष्कर्म किया। उसका साथी पहरेदारी का कार्य करता रहा है। दोनों युवकों के चले जाने पर किशोरी ने घर में आकर अपनी मां को जानकारी दी है। जानकारी के मिलने पर पिता कानपुर से घर आ गया। बुधवार को पीड़ित अपने चाचा दादा-पिता के साथ थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ की थाना में तहरीर दी है। महिला कांस्टेबल ने किशोरी के बयान लिए। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बुधवार को बताया किशोरी की तहरीर मिली है रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण कराए जाने के लिए चिकित्सालय भेजा जा रहा है पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुट गई हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

