home page

थाई युवतियों को अवैध रूप से निवास स्थान पर ठहराने वाले शख्स पर केस दर्ज

 | 
थाई युवतियों को अवैध रूप से निवास स्थान पर ठहराने वाले शख्स पर केस दर्ज


जोधपुर, 20 मई (हि.स.)। शहर के मसूरिया बैंक कॉलोनी में रहने वाले एक शख्स के खिलाफ विदेशी अधिनियम में केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि वह विदेशी महिलाओं को बिना वीजा अवधि अपने निवास स्थान पर ठहराता था, साथ ही सी- फार्म भी नहीं भरा था। इस पर आसूचना अधिकारी ने देवनगर थाने में नामजद कर केस दर्ज कराया है।

देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि आसूचना अधिकारी एसआई प्रेम सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि रातानाडा भाटी सर्किल हरिजन बस्ती हाल मसूरिया बैंक कॉलोनी में रहने वाले हिमांशु सोलंकी द्वारा अवैध रूप से थाई युवतियों को अपने निवास स्थान पर ठहराया गया। मामला 1 अपे्रल से लेकर 5 मई के बीच का है। उससे पूछताछ में पता लगा कि उसने सी फार्म भी नहीं भरा था। उसके द्वारा थाई युवतियों को बिना गारंटी के यहां अपने निवास ठहराया था। थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि हिमांशु सोलंकी पहले रातानाडा में रहता था जहां से उसने मकान बेचकर यहां मसूरिया बैंक कॉलोनी में आकर रहने लगा। मामले में विदेशी अधिनियम के तहत अब जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश