home page

प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर सपा सांसद अजेंद्र लोधी पर केस दर्ज

 | 
प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर सपा सांसद अजेंद्र लोधी पर केस दर्ज


प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर सपा सांसद अजेंद्र लोधी पर केस दर्ज


प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर सपा सांसद अजेंद्र लोधी पर केस दर्ज


महोबा, 12 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में महोबा हमीरपुर संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद का पुतला फूंक सदर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सपा सांसद और अज्ञात समर्थकों पर केस दर्ज कर मामले की गहन जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व सोमवार को हमीरपुर महोबा सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी, सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ जनसमस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे थे, जहां सपा सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें देश विरोधी बताया। प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भाजपा नेता वी कार्यकर्ता भड़क गए। इस मामले में आज आक्रोशित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय स्थित आल्हा चौक पर सपा सांसद का पुतला फूंका और सदर कोतवाली में तहरीर दे मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की।

सदर कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि बीजेपी जिला मीडिया प्रभारी सत्येंद्र प्रताप की तहरीर पर सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी और अज्ञात समर्थकों पर केस दर्ज कर मामले की जांच में की जा रही है।

सपाइयों का बिगड़ रहा मानसिक संतुलन

भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आए चुनाव नतीजों के बाद सपा के नेता और कार्यकर्ता का मानसिक संतुलन गड़बड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि समय आने पर देश की जनता ऐसे अमर्यादित, अशोभनीय, अभद्र आचरण का उत्तर अवश्य देगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी