home page

गलत इलाज के कारण पैर काटना पड़ा, आरोपित चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज

 | 
गलत इलाज के कारण पैर काटना पड़ा, आरोपित चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज


मुरादाबाद, 10 अक्टूबर (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर के थाना मझोला पुलिस ने वर्धमान आर्थोपिडिक सेंटर के डॉ. विकास कुमार के खिलाफ शनिवार को इलाज में लापरवाही का केस दर्ज किया है। यह मुकदमा कटघर क्षेत्र निवासी युवक की तहरीर पर लिखा गया है। शिकायकर्ता युवक ने आरोप लगाया कि आरोपित डॉक्टर के गलत इलाज के कारण उसके पिता का पैर जांघ के ऊपर से काटना पड़ा और वह स्थायी रूप से दिव्यांग हो गए।

कटघर थाना क्षेत्र के डबल फाटक भदौरा निवासी अमन वर्मा ने मझोला पुलिस की तहरीर देकर बताया कि उसने अपने पिता पंकज वर्मा को लाइनपार क्षेत्र स्थित वर्धमान ऑर्थाेपेडिक सेंटर में भर्ती बनाया था। आरोप लगाया कि इस ऑर्थाेपेडिक सेंटर के डॉ. विकास कुमार लोचन ने ऑपरेशन किया उनके गलत ऑपरेशन के कारण पंकज वर्मा की हालत और खराब हो गई। बाद में उनका पैर जांघ के ऊपर से काटना पड़ा, जिससे वह दिव्यांग हो गए।

थाना मझोला एसएचओ रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल