जमीन बेचने के नाम पर 94 लाख ठगने का आरोप, सात पर रिपोर्ट दर्ज
मुरादाबाद, 11 अक्टूबर (हि.स.)। मुरादाबाद जिले के थाना ठाकुरद्वारा पुलिस ने रविवार को न्यायालय के आदेश पर जमीन बेचने का नाम पर 94 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
ठाकुरद्वारा के मोहल्ला जमनावाला वार्ड 10 निवासी शोएब आलम ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उसने और इरफान निवासी लालापुर पीपलसाना ने साढ़े पांच बीघा भूमि मौजा सुरजननगर में दीनानाथ, रोहिताश सिंह, ज्ञानचन्द, कान्ती देवी निवासी ग्राम सुरजननगर तहसील ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद से 40 लाख रुपये बीघा की दर से खरीदी थी। विक्रेता गण ने दोनों के हक में 29 नवंबर 2025 को एक इकरारनामा भी किया था। इकरारनामा में क्रेतागण के रूप में फईम खान निवासी वार्ड 20 कटोराताल काशीपुर जिला ऊधमसिंहनगर उत्तराखंड का नाम नुमाइशी (सहयोगी) के रूप में लिखा दिया था। फईम खान खरीदी भूमि में प्लॉट बिकवाने में सहयोग करेगा तथा कमीशन प्राप्त करता रहेगा। आरोप है कि भूमि की प्लॉटिंग में फायदा होता देखकर दीनानाथ, रोहिताश सिंह, ज्ञानचन्द, कान्ती देवी व फईम खान की नीयत में बदी आ गई। सभी आरोपियों ने षड्यंत्र कर भूमि को स्वयं बेचने का समझौता किया।
ठाकुरद्वारा सर्किल के क्षेत्राधिकार आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में न्यायालय के आदेश पर थाना थको द्वारा पुलिस ने साथ आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

