home page

पुलिस कर्मियों से मारपीट व सरकारी वाहन तोड़ने में 44 पर रिपोर्ट दर्ज

 | 

फर्रुखाबाद, 11 मई (हि.स.)। थाना राजेपुर क्षेत्र में युवक की मौत के बाद हुए बवाल के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों को दौड़ाकर उनके ऊपर जमकर पथराव व मारपीट कर दी थी| सरकारी थाने के वाहन में भी तोड़फोड़ की गयी थी| पुलिस ने मामले में 14 नामजद व 25-30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है|

थाना राजेपुर के दारोगा महेश कुमार ने क्षेत्र के ग्राम चाचुपुर जटपुरा निवासी घटना से जुड़े आरोपित कामेश पुत्र मंशाराम, सुधीर पुत्र मस्ताना, शिवरतन राजपूत पुत्र रामसहाय, कश्मीर पुत्र रामदुलारे, ब्रजेश उर्फ भोला पुत्र नानक चंद, राजा पुत्र विश्राम, रजनीश व देशराज पुत्र विद्याराम,विकास पुत्र ब्रह्मपाल, ननकू पुत्र राम दयाल, सत्यपाल पुत्र तेजराम, शिवम पुत्र पप्पू, गुड्डी देवी पत्नी टिन्नी उर्फ तोताराम, सरोजनी पति महंत के साथ ही 25 से 30 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है| अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश कुमार नें बताया की आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है| आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगी हैं| जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी|।

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar