home page

दिल्ली की युवती ने मुरादाबाद में धोखाधड़ी करने वाले तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई

 | 
दिल्ली की युवती ने मुरादाबाद में धोखाधड़ी करने वाले तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई


पीड़ित युवती के मृतक पिता की मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र में जमीन कब्जाने का मामला

मुरादाबाद, 21 जून (हि.स.)। दिल्ली राज्य की रहने स्वाति सिरोही ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के सिविल लाइंस थाने में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी में रिपोर्ट दर्ज की है।

सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में स्वाति सिरोही ने बताया कि उसके पिता गिरीश कुमार सिरोही की मुरादाबाद जनपद के थाना बिलारी कोतवाली क्षेत्र के नैवती उदैया जरगंवा में पैतृक जमीन है। पिता की रेलवे में अहमदाबाद में तैनाती थी। वहीं मकान बना लिया था। 25 मार्च 2024 को उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद पिता के नाम की संपत्ति उसके छोटे भाई और बहन के नाम दर्ज हो गई थी। बिलारी के मंडवा निवासी नितुल सिरोही ने जमीन हड़पने के लिए फर्जी वसीयतनामा तैयार करा लिया। नगला निवासी नरेंद्र और संभल के भारतल मदारपुर निवासी गौरव कुमार को गवाह बना लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि दिल्ली निवासी स्वाति सिरोही की तहरीर पर रविवार को रिपोर्ट दर्ज कर, जांच शुरु कर दी गई है। विवेचना में जो तथ्य के सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल