महिला अधिवक्ता ने मारपीट और धमकी देने के मामले में 16 के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
- 11 नामजद और 05 अज्ञात के खिलाफ हुआ मुकदमा
मुरादाबाद, 12 नवंबर (हि.स.)। अमरोहा निवासी महिला अधिवक्ता ने मुरादाबाद महानगर के थाना सिविल लाइन में मारपीट और धमकी देने के मामले में 11 नामजद और 05 अज्ञात के खिलाफ गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अमरोहा के डिडौली थानाक्षेत्र के जोया निवासी अधिवक्ता अंजुम निशा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दो साल पहले सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के हरथला निवासी आकिल के साथ विवाह हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। 19 सितंबर को दहेज का सामान लेने के लिए हरथला गई थी, वहां उसके साथ मारपीट की गई।
सिविल लाइंस सर्किल के क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आज मो. आकिल, कामिल, अफसर अली, शाहजहां, नईम, नदीम, वसीम, अशरफ अली, नईम की पत्नी, नदीम की पत्नी, मुन्ने खां और पांच अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

