home page

महिला से छेड़खानी में दंपती समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

 | 
महिला से छेड़खानी में दंपती समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज


मुरादाबाद, 02 अक्टूबर (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर के थाना मझोला क्षेत्र में रहने वाली महिला ने कुछ लोगों पर मारपीट और छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार काे दंपती समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़िता ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी मां ने गौतमनगर स्थित अपने एक मंजिला मकान को बेचने का सौदा 70 लाख रुपये में सुरेश चंद्र से किया था। इसके बाद सुरेश ने मकान खरीदने से इन्कार कर दिया था। 21 सितंबर शाम करीब पांच बजे सुरेश चंद्र अपनी पत्नी और दो अन्य लोगों के साथ उनके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की।

सिविल लाइंस सर्किल अफसर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित दंपती और दो अज्ञात के खिलाफ शुक्रवार काे रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जांच में जाे भी तथ्य सामने आएंओ उसके आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगीँ।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल