home page

फोटो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपित युवक पर मुकदमा दर्ज

 | 
फोटो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपित युवक पर मुकदमा दर्ज


मुरादाबाद, 22 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के थाना मझोला क्षेत्र में एक युवक ने दसवीं की छात्रा की फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित ने फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल भी कर दिए। पीड़ित के परिजन तहरीर के आधार पर मामले में आरोपित के खिलाफ बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि थाना मझोला क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने मझोला थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ती है। महिला का कहना है कि मझोला के मोहल्ला गांगन निवासी करन 15 मई की सुबह करीब 11 बजे उसकी बेटी को पड़ोसी के मकान में ले गया और वहां आरोपित ने पीड़ित को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया और उसका अश्लील फोटो बना लिया। इसके बाद आरोपित ने पीड़ित को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपित ने कई बार पीड़ित का शोषण किया और फोटो भी इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए।

पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित करन के खिलाफ बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल