home page

मुरादाबाद: भैंसिया में दो पक्ष भिड़ने के मामले में 20 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

 | 
मुरादाबाद: भैंसिया में दो पक्ष भिड़ने के मामले में 20 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज


मुरादाबाद, 24 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में महानगर के थाना कटघर क्षेत्र स्थित भैंसिया में शुक्रवार की दो पक्ष भिड़ने के मामले में शनिवार को पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर 20 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, दूसरे पक्ष की तहरीर पर जांच की जा रही है।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया। इस दौरान जमकर पत्थर भी चले। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पांच राउंड फायरिंग करने का आरोप भी लगाया था। इस घटना में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए थे।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह ने शनिवार काे बताया कि थाना कटघर के क्षेत्र भैंसिया गांव निवासी फुरकान की पत्नी मेहरुल निशा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके मकान के पास सुजीब का मकान है। मेहरुल निशा का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह सुजीब की पत्नी अस्तारा उसे देखकर गाली-गलौज कर रही थी। विरोध करने पर अस्तारा और उसका पति सुजीब झगड़ा करने लगे। शोर-शराबा सुनकर मेहरुल निशा के परिवार के मंसूर, फैज और हिना आ गए। उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इसी दौरान सुजीब, उसकी पत्नी अस्तारा ने शोर मचाकर अपने परिवार के राशिद, शकील, राशिद, आदिल, आलिम, शारिक, नावेद, जावेद, रहीब, करीम, इशरार, शेरू, कादिर, मुबारक, मुसर्रत, मुस्लिम रागिब ठेकेदार,बिलिया, इल्यास और 8-10 अज्ञात लोग बुला लिए थे।दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर के आधार 20 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष की तहरीर की भी जांच की जा रही है।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल