home page

कपड़ा व्यापारी की पत्नी से आभूषण की ठग, रिपोर्ट दर्ज

 | 
कपड़ा व्यापारी की पत्नी से आभूषण की ठग, रिपोर्ट दर्ज


मुरादाबाद, 08 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में कटघर थाना क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी की पत्नी ने चार तोला सोने के जेवर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला से शातिर ठगों ने घटना अंजाम दी है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

थाना कटघर के आदर्श नगर पंजाबी कॉलोनी निवासी कपड़ा व्यापारी हरिओम छाबड़ा की पत्नी सुमन छाबड़ा ने शनिवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 29 जुलाई को वह कटघर थाने के पास ऑटो का इंतजार कर रही थी। इस दौरान उसके पास दो युवकों में एक ने दूसरे की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह परेशान हैं और मदद की गुहार लगाई।

इस दौरान दोनों युवकों ने उन्हें बातों में उलझाकर एक बिस्कुट खिला दिया, जिससे वह बेसुध हो गई थी। इसके बाद आरोपित एक बंडल महिला के बैग में डाल दिया और ऑटो से उसे लाजपतनगर बस स्टैंड पर ले जाकर सुनसान जगह पर बैठा दिया। जहां पर आरोपितों ने उसके सोने के कंगन, अंगूठी, चांदी की पायल समेत अन्य गहनें उतरकर भाग गए। होश में आने पर महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार को घटना की जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आज अज्ञात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल