home page

काला आम्ब के अन्तर्गत मोगीनंद में जमीन विवाद में तोड़फोड़ का मामला

 | 

नाहन, 11 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस थाना कालाआम्ब क्षेत्र में जमीन विवाद में तोड़फोड़ का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता राजेन्द्र प्रकाश पुत्र स्व0 हरी चन्द निवासी कच्चा टैंक नाहन जिला सिरमौर ने आरोप लगाया है कि राज कुमार गोयल और उसकी फर्म मोगीनन्द ने उनकी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश की और उनकी बनाई गई बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि माननीय सिविल जज नाहन ने 3 मार्च को इस जमीन पर रोक लगा दी थी, लेकिन आरोपियों ने अदालत के आदेशों की अवहेलना की। पुलिस ने इस सन्दर्भ में दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर