home page

राजकीय बाल गृह से स्कूल में पढ़ने गई तीन छात्रा लापता : दो सहायिकाओं पर मुकदमा दर्ज

 | 
राजकीय बाल गृह से स्कूल में पढ़ने गई तीन छात्रा लापता : दो सहायिकाओं पर मुकदमा दर्ज


नोएडा, 22 जुलाई (हि.स.)। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 51 स्थित प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय होशियारपुर में पढ़ने गई राजकीय बालगृह में रहने वाली तीन नाबालिक बच्चियां लापता हो गई है। इस मामले में राजकीय बाल गृह के प्रभारी ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बालिकाओं की देख रेख के लिए लगाई गई दो सहायिकाओं के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी ने बताया कि सेक्टर 62 स्थित राजकीय बाल गृह के प्रभारी अनूदिता सिंह ने बुधवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके यहां उत्तर प्रदेश के 19 जनपदों से 10 से 18 वर्ष की उम्र की बालिकाएं आवासित की जाती हैं। वर्तमान में संस्था में 157 बालिकाएं आवासित है, जिसमें से 36 निराश्रित बालिकाएं हैं।

उन्होंने बताया कि इनमें से तीन बालिकाओं को जिनकी उम्र 10 से 13 वर्ष के बीच में है। मंगलवार को एक बस में बैठाकर पढ़ने के लिए सेक्टर 51 स्थित प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय भेजा गया था। वहां से तीनों बालिकाएं लापता हो गई हैं। उन्होंने बताया कि उनकी देखरेख जिम्मेदारी संस्था की हेल्पपर सरिता और मनीषा की थी, जो स्कूल में मौजूद थी। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की तीन टीमें बनाकर किशोरियों की तलाश की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी