home page

राजगढ़ः पुराने विवाद में परिवार के साथ मारपीट, दो महिलाएं सहित पांच पर केस दर्ज

 | 
राजगढ़ः पुराने विवाद में परिवार के साथ मारपीट, दो महिलाएं सहित पांच पर केस दर्ज


राजगढ़, 05 अप्रैल(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिलपटी भाई में रविवार दोपहर पुराने विवाद के चलते एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। गांव के ही पाँच लोगों ने एक ही परिवार के पति, पत्नी और उनकी बेटी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे तीनों घायल हो गए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो महिलाओं सहित पाँचों आरोपितों पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम सिलपटी भाई निवासी 22 वर्षीय तनीषा पुत्री शंकरलाल रजक ने शिकायत दर्ज कराई कि पुराने विवाद को लेकर मांगीलाल पुत्र प्रभूलाल रजक, दीपक पुत्र मांगीलाल, उसकी पत्नी पवित्राबाई, जितेंद्र पुत्र मांगीलाल और उसकी पत्नी रचनाबाई आए और गाली-गलौज करने लगे। जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। हमले में तनीषा, उसके पिता शंकरलाल और मां सविताबाई घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल ब्यावरा ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 296(बी), 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक