home page

राजगढ़ः पंचायत सचिव से अभद्रता कर सीसी रोड निर्माण कार्य रुकवाया,दो पर केस दर्ज

 | 
राजगढ़ः पंचायत सचिव से अभद्रता कर सीसी रोड निर्माण कार्य रुकवाया,दो पर केस दर्ज


राजगढ़, 05 अप्रैल(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में माचलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुरा में पंचायत सचिव के साथ अभद्रता और धमकी देने का मामला सामने आया है। शनिवार की शाम गांव के दो युवकों ने न सिर्फ पंचायत सचिव से गाली-गलौंज की, बल्कि निर्माणाधीन सीसी रोड के कार्य को भी जबरन रुकवा दिया।

पुलिस के अनुसार, पंचायत सचिव कन्हैयालाल (61) पुत्र गजानंद शर्मा निवासी कुमड़ा, थाना माचलपुर ने बताया कि बीती शाम वह भानपुरा ग्राम पंचायत में चल रहे सीसी रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान गांव के मुकेश पुत्र राधेश्याम दांगी और पवन पुत्र राधेश्याम दांगी मौके पर पहुंचे और बिना किसी कारण के निर्माण कार्य बंद करवाने लगे। जब सचिव ने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपितों ने गाली-गलौंज शुरू कर दी और उनके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। सचिव के बार-बार समझाने के बावजूद दोनों युवकों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और मजदूरों को काम बंद करने के लिए मजबूर कर दिया। घटना की सूचना पर माचलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिस्थितियों का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ धारा 132, 121(1), 296(बी), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक