home page

राजगढ़ः पुरानी रंजिश पर दो पक्षों में चाकूबाजी, तीन घायल,13 पर प्रकरण दर्ज

 | 
राजगढ़ः पुरानी रंजिश पर दो पक्षों में चाकूबाजी, तीन घायल,13 पर प्रकरण दर्ज


राजगढ़, 16 अप्रैल(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सारंगपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया, जो देखते ही देखते चाकूबाजी में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हुए।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता सज्जाद खान ने बताया कि बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर मोईन अली सहित करीब दस लोगों ने उन पर चाकू से हमला किया, जिसमें सज्जाद और शादाब घायल हो गए। पुलिस ने मोईन अली के साथ-साथ शकील अली, अमान अली, मुन्ना अली, दानिश, गोलू पुत्र रईस, रेहान पुत्र इमरान, इमरान पुत्र रशीद, अरशद पुत्र रशीद, शफीक अली और जक्की के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। इधर, मोईन अली ने आरोप लगाया कि इसी विवाद को लेकर शादाब, सज्जाद और अब्दुल मलिक ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी जब्त किए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक