home page

राजगढ़ः म्यूजिक सेंटर में छोटी टंकियों में गैस रिफिलिंग करते मिला दुकानदार, केस दर्ज

 | 
राजगढ़ः म्यूजिक सेंटर में छोटी टंकियों में गैस रिफिलिंग करते मिला दुकानदार, केस दर्ज


राजगढ़, 21 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के देहात ब्यावरा थाना पुलिस ने बुधवार को फुंदा मार्केट स्थित देवराज म्यूजिक सेंटर पर दबिश देकर अवैध गैस रिफिलिंग का मामला पकड़ा। पुलिस ने मौके से गैस की दो आधी भरी और एक खाली टंकी, गैस भरने के दो नोजल और एक तौल कांटा जब्त किया। दुकान संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

देहात ब्यावरा थाना प्रभारी प्रवीण जाट के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि फुंदा मार्केट स्थित देवराज म्यूजिक सेंटर में बड़ी गैस टंकी से नोजल की मदद से छोटी टंकियों में गैस भरी जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुकान पर पहुंचकर जांच की, जहां गैस रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और टंकियां मिलीं। पुलिस ने दुकान संचालक देवराज दांगी (25)पुत्र लक्ष्मीनारायण दांगी, निवासी पड़ोनिया के खिलाफ धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम में केस दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक