home page

राजगढ़ः घर में घुसकर दलित महिला से दुष्कर्म, आरोपित फरार

 | 
राजगढ़ः घर में घुसकर दलित महिला से दुष्कर्म, आरोपित फरार


राजगढ़, 31 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 35 वर्षीय दलित महिला ने गांव के ही युवक पर घर में जबरन घुसकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपित के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, महिला त्योहार मनाने के लिए अपने मायके आई हुई थी। आरोप है कि रविवार रात गांव का ही दीपक मीणा जबरन उसके घर में घुस आया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद महिला ने परिजनों के साथ कालीपीठ थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने मौके से फरार आरोपित दीपक मीणा के खिलाफ बीएनएस की धारा 64, 238(1), 332(बी), 351(3) तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़ित के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक