home page

राजगढ़ः घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, आरोपित फरार

 | 
राजगढ़ः घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, आरोपित फरार


राजगढ़, 25 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र के एक गांव में 29 वर्षीय महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने गांव के ही युवक पर जान से मारने की धमकी देकर गलत काम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 22 नवंबर की रात वह घर पर अकेली थी। उसका पति काम के सिलसिले में राजस्थान के पाली गया हुआ था। इसी दौरान गांव का जयसिंह पुत्र रतनलाल तंवर जबरन उसके घर में घुस आया। आरोप है कि युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ गलत काम किया। महिला के चिल्लाने पर आरोपित मौके से भाग गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित जयसिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, 64(1), 332(बी) और 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से आरोपित फरार है। उसकी तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक