home page

राजगढ़ः शादी का झांसा देकर 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपित शिक्षक पर केस दर्ज

 | 
राजगढ़ः शादी का झांसा देकर 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपित शिक्षक पर केस दर्ज


राजगढ़, 19 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 25 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को पीड़ित की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

पुलिस के अनुसार पीड़ित मूल रूप से शाजापुर जिले की निवासी है और वर्तमान में ब्यावरा सिटी थाना क्षेत्र में रह रही है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपित अजय उल्के ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाया था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में शादी को लेकर बात आगे नहीं बढ़ने पर युवती ने पुलिस से शिकायत की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपित की तलाश के लिए कार्रवाई की जा रही है। जांच और आरोपित से पूछताछ के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक