राजगढ़ः नाबालिग बालिका को बुलाकर दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज
राजगढ़, 22 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को नाबालिग की शिकायत पर मौके से फरार आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने शिकायत में बताया कि शनिवार की रात वह अपने घर में परिजनों के साथ सो रही थी। इसी दौरान गांव के लखन पुत्र बापूलाल वर्मा ने उसे मोबाइल पर फोन किया। बातचीत के दौरान बहला- फुसलाकर उसे अपने घर बुला लिया। बालिका का आरोप है कि वहां आरोपित ने उसके साथ जबरन गलत काम किया। इसके बाद घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में बालिका की शिकायत पर मौके से फरार आरोपित लखन वर्मा के खिलाफ धारा 137 (2), 65(1), 64(2)(एम), 351(3) बीएनएस, 5/6 पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में जांच के साथ उसकी तलाश षुरु कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

