home page

राजगढ़ःशिव मंदिर जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

 | 
राजगढ़ःशिव मंदिर जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी


राजगढ़, 03 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह शिव मंदिर जा रही 16 साल की किषोरी से छेड़छाड़, पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

पुलिस के अनुसार पीड़ित किशोरी ने बताया कि वह सोमवार सुबह पूजा- अर्चना के लिए गांव के शिव मंदिर जा रही थी। इसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला अनिल पुत्र कैलाश उसका पीछा करते हुए रास्ते में पहुंच गया। आरोपित ने नाबालिग को रोककर अभद्र व्यवहार किया और आपत्तिजनक बातें करते हुए पूछा कि उसने उसकी मां से शिकायत क्यों की। पीड़ित द्वारा विरोध करने पर आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपित पहले भी कई बार उसका पीछा कर परेशान कर चुका है। लगातार हो रही इस हरकत से वह भय और मानसिक तनाव में है। घटना के बाद उसने परिवार के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ धारा 78, 79, 351(3) बीएनएस, 11(1)(आई)/12 पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। पुलिस का कहना है कि आरोपित घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक