राजगढ़ः नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला, आरोपित फरार
राजगढ़, 11 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।पुलिस ने सोमवार को फरार आरोपित के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी ने शिकायत में बताया कि गांव के ही युवक रामबाबू तंवर ने उसे बहाने से घर के पीछे स्थित बडली पर बुलाया, जहां उसने उसके साथ जबरन गलत काम किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपित मौके से भाग निकला। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 64(2)(एम) बीएनएस तथा पाॅक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर सबूत जुटाए और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

