home page

राजगढ़ः जंगल में जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

 | 
राजगढ़ः जंगल में जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज


राजगढ़, 02 अप्रैल(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले कें जीरापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने वहीं के युवक पर बहला-फुसलाकर सूनसान क्षेत्र में ले जाने और जान से मारने की धमकी देते हुए तीन बार गलत काम करने का आरोप लगाया है। वहीं सारंगपुर थाना क्षेत्र में दुकान पर सामान खरीदने गई 14 वर्षीय बालिका के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को दोनों प्रकरण में आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

जीरापुर थाना पुलिस के अनुसार, काॅलोनी में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने बताया कि बुधवार की शाम काॅलोनी निवासी मुकेश पुत्र रामप्रताप दांगी उसे बहला- फुसलाकर जंगल में ले गया, जहां उसने जान से मारने की धमकी देते हुए तीन बार गलत काम किया, चिल्लाने पर आरोपित मौके से भाग गया। पुलिस ने मौके से फरार आरोपित के खिलाफ धारा 64(2)एम, 87, 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

वहीं, सारंगपुर थाना पुलिस के अनुसार 14 वर्षीय दलित बालिका ने परिजनों के साथ पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि बुधवार की शाम वह दुकान पर सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान दुकानदार रामनाथ पुत्र भंदरजी राजपूत ने बुरी नीयत से हाथ पकड़ा और बाहों में भर लिया, चिल्लाने पर आरोपित मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 74, 7/8 पाॅक्सो, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक