home page

राजगढ़ः मोबाइल देखने की बात पर नवविवाहिता के साथ मारपीट

 | 
राजगढ़ः मोबाइल देखने की बात पर नवविवाहिता के साथ मारपीट


राजगढ़, 25 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगापुरा में रहने वाली 22 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति पर छोटी-छोटी बातों को लेकर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपित पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम सिंगापुरा हाल आंदलहेड़ा निवासी पायल वर्मा (22) ने बताया कि उसका विवाह 30 अप्रैल 2025 को नरसिंहगढ़ में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सामाजिक रीति-रिवाज से संदीप पुत्र देवसिंह वर्मा निवासी सिंगापुरा के साथ हुआ था। विवाह के शुरुआती एक-दो माह तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद पति का व्यवहार बदलने लगा। पीड़िता का आरोप है कि संदीप छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज करता और मारपीट करने लगा। कई बार उसके पिता ने आकर समझाइश भी दी, लेकिन पति के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। महिला ने पुलिस को बताया कि बीते रोज घर का काम निपटाने के बाद वह मोबाइल देख रही थी। इसी बात पर पति भड़क गया और गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट की।पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपित पति संदीप वर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक