home page

राजगढ़ः पंप हाउस पर 14 वर्षीय किशोर से अप्राकृतिक कृत्य, सिक्योरिटी गार्ड पर मामला दर्ज

 | 
राजगढ़ः पंप हाउस पर 14 वर्षीय किशोर से अप्राकृतिक कृत्य, सिक्योरिटी गार्ड पर मामला दर्ज


राजगढ़, 25 मार्च (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में पंप हाउस पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड द्वारा 14 वर्षीय किशोर के साथ अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय बालक ने पुलिस को बताया कि गांव में बिजली न होने के कारण वह बीती रात मोबाइल चार्ज कराने के लिए पंप हाउस गया था। इसी दौरान वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड देवराज पुत्र धीरप सौंधिया, निवासी रोज्या, ने किशोर को जबरन पकड़ लिया और उसके साथ गलत कृत्य किया। पीड़ित द्वारा जोर से चिल्लाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी परिजनों एवं ग्रामीणों तक पहुंचने के बाद पीड़ित को थाने ले जाया गया, जहां उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

थाना प्रभारी मंजू मखेनिया का कहना है कि प्रकरण में आरोपित के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है,जल्द ही आरोपित हिरासत में होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक