home page

राजगढ़ः पति, सास-ससुर पर दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज

 | 
राजगढ़ः पति, सास-ससुर पर दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज


राजगढ़, 28 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में दहेज उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने शनिवार को ससुराल पक्ष पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पहला मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां पुरा मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय मनीषा पत्नी अभिषेक साहू ने आरोप अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति अभिषेक साहू, ससुर रमेश साहू और सास सरीता साहू, निवासी मनोहर थाना झालावाड़ (राजस्थान), पिछले एक सप्ताह से दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोपितों द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने के बाद महिला मायके पुरा मोहल्ला राजगढ़ में रहने को मजबूर हो गई। पुलिस ने शिकायत पर धारा 85, 351(3) बीएनएस तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

दूसरा मामला माचलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पीपल्या कुल्मी का है। यहां 26 वर्षीय भगवती पाटीदार ने पति नरेन्द्र पाटीदार, सास चंद्रकला बाई, ससुर जगदीश पाटीदार और ननद बबीता पर दहेज में दो लाख रुपये नकद की मांग करने और मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपित पिछले दो महीने से लगातार प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके चलते वह मायके में रहने को मजबूर हो गई। पुलिस ने सभी आरोपितों पर धारा 85 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक